Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

बादल छंटे, छाई घनी धुंध, सर्दी ने दी दस्तक, अब मौसम साफ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 अक्टूबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बरसात का दौर आखिरकार मंगलवार शाम थम गया। लगातार हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खासकर मोठ और मूंग की फसलें पानी में भीगने से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से फसलें गलने लगी हैं और उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।

मंगलवार शाम को आसमान से बादल छंटते ही रात में ठंडी हवाओं का असर महसूस हुआ। बुधवार सुबह होते-होते पूरे इलाके में घनी धुंध छा गई। धुंध के कारण दृश्यता घटने के साथ ही मौसम में नमी बढ़ गई, जिससे ठंड का एहसास और गहरा हो गया

मौसम विभाग के अनुसार अब अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान में हल्की गिरावट के साथ सर्दी धीरे-धीरे बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब