Menu
जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड,तहसील कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण,शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  जिला कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, गर्मियों से पहले पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश  |  पीएम श्री राउमावि में 11 श्रवण बाधित बच्चों दिए लाखों रूपये के यंत्र,मिलेगी सुनने की क्षमता  |  दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप: पति सहित ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज  | 

दुलचासर-सूडसर मंडल में संघ का विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुलचासर-सूडसर मंडल (दुलचासर, देराजसर, गोपालसर, सूडसर, टेऊ, दूसारना बड़ा, पंडरिकजी, पिपासरिया) की ओर से गुरुवार को विजयदशमी उत्सव और पथ-संचलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पथ-संचलन से हुई। संघ की पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने अनुशासित अंदाज में कदम से कदम मिलाते हुए गांव के प्रमुख मार्गों से संचलन किया। इस दौरान संघ का घोष आकर्षण का केंद्र बना रहा। ग्रामजनों ने पवित्र भगवा ध्वज पर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

संचलन के बाद आयोजित विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक वक्ता नोखा जिला संघचालक सुरेन्द्र सिंह ने संघ की शताब्दी वर्ष यात्रा, स्थापना के उद्देश्य, वर्तमान विस्तार, ‘पंच प्रण’ और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने संघ के कार्यों को समाज जीवन से जोड़ने का आह्वान किया।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार 10 अक्टूबर को गुसाईंसर बड़ा, उदरासर, धनेरू मंडल और श्रीडूंगरगढ़ नगर की मोमासर बास बस्ती में भी विजयदशमी उत्सव एवं पथ-संचलन का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब