Menu
सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  11 मार्च 2026,बुधवार,बास्योड़ा (शीतला अष्टमी)की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड,तहसील कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण,शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  जिला कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, गर्मियों से पहले पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश  | 

संघ के शताब्दी वर्ष में बस्तियों में गूंजा विजयदशमी उत्सव, पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम पुष्पवर्षा से हुआ स्वयंसेवकों का स्वागत

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुरजनसर, नौसरिया- मिंगसरिया गांव और श्रीडूंगरगढ़ नगर की बिग्गाबास बस्ती में हुए आयोजनों में स्वयंसेवकों ने पारंपरिक वेश में भाग लिया।

राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल बाबाजी ने किया भारत माता का पूजन कर किया शस्त्र पूजन।
बिग्गा बास

सभी स्थानों पर शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा, संघ के संघर्ष, सेवा कार्यों और समाज में बढ़ती स्वीकार्यता पर प्रकाश डाला। साथ ही पंच प्रण और शताब्दी वर्ष में होने वाले विशेष आयोजनों की जानकारी भी दी गई।

बिग्गाबास बस्ती में राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल बाबाजी, सुरजनसर में जोधपुर प्रांत महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख हरिकिशन काकड़, तथा नौसरिया- मिंगसरिया में श्रीडूंगरगढ़ खंड के सह खंड कार्यवाह राजू शर्मा बौद्धिककर्ता के रूप में उपस्थित रहे।

सुरजनसर ग्राम में कार्यक्रम की अध्यक्षता लालचंद ने की, जबकि मुख्य अतिथि ओमप्रकाश रहे। नौसरिया- मिंगसरिया में कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण राम ढाका ने की। सभी कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों के साथ समाज के बंधु- भगिनियों की भी अच्छी भागीदारी रही।

पथ संचलन के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

इसी क्रम में आज रविवार को मोमासर मंडल का उत्सव और पथ संचलन मोमासर गांव में, तथा श्रीडूंगरगढ़ नगर की कालूबास बस्ती में विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन आयोजित किए जाएंगे।

नौसरिया- मिंगसरिया
सुरजनसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब