Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दीपावली के पर्व पर भामाशाहों ने की गौसेवा लगाया खल मूंग चुरी का भोग  |  केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अनेक भाजपा नेता पहुंचे  गुसाईंसर बड़ा,विधायक सारस्वत के परिवार को दी सांत्वना  |  पढ़े दो खबरें एक साथ एक क्लीक में  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  22 अक्टूबर 2025 बुधवार गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ  | 

मातृशक्ति शिविर संपन्न,अब समय है कि हमारी बालिकाएं रील नहीं, रियल जीवन को समझें-शायर कंवर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 अक्टूबर 2025

श्री क्षत्रिय युवक संघ की मातृशक्ति शाखा द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ 9 अक्टूबर को हुआ था, जिसकी विदाई आज रविवार को भावनात्मक माहौल में हुई।

शिविर प्रमुखा शायर कंवर अवाय (जैसलमेर) ने अपने विदाई संदेश में  कहा कि  यहां शिविर में चार दिनों तक बालिकाओं ने  अनुशासित जीवन का अभ्यास किया। जिसमें  प्रातः 4.30 बजे जागरण से दिनचर्या प्रारंभ करके योगासन, व्यायाम, ध्यान,प्रार्थना, बौद्धिक चर्चाओं व विनोद सत्रों के माध्यम से बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बालिकाओं को क्षत्रिय कुल परंपरा, नारी शक्ति का महत्व, नारी शक्ति का उत्थान, वीरोचित्त गुणों की जीवनियों के बारे में बताया गया व चर्चा सत्र में उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। जिससे बालिकाएं रील नही रियल यानी वास्तविक जीवन का समझ सकें व वीरता की प्रेरणा ले सकें। शायर कंवर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि किसी भी बालक की अद्वितय क्षमताओं के उद्धाटन में उसकी माता का व उनके संस्कारों का सबसे अधिक प्रभाव होता है। ऐसे में आज संस्कृतियों के संक्रमण काल में हमें समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए वीर व संस्कारवान
माताओं का निर्माण करना होगा। श्रीक्षत्रिय युवक संघ व पूज्य तनसिंहजी के विचारों से प्रेरित होकर शिविर में यही प्रयास किया गया।

शिविर के दौरान  बालिकाओं ने  मोबाइल व  सोशल मिडिया से दूरी बनाकर स्वयं पर स्वाध्याय के माध्यम से ध्यान केंद्रित करना सीखा बालिकाओं को समाज व देश की वर्तमान परिस्थितियों के साथ अपने यश गौरव का समन्व्य करने के बारे में बताया गया। उन्हें क्षात्र धर्म के निर्वहन की प्रेरणा दी गई। उन्होंने कहा की शिविर में जो प्रेरणादायक सीखा है उसे व्यवहारिक जीवन में उतारना है

चार दिवसीय शिविर के दौरान  मातृशक्ति विभाग प्रमुख जोरावर सिंह भादला का सान्निध्य रहा। विदाई ससत्र  में संभाग प्रमुख रेवंतसिंह जाखासर, एडवोकेट भरतसिंह भागीरथ सिंह सेरूणा, मल्लूसिंह,जयसिंह सहित मातृशक्ति सगीत अनेक गणमान्य नागरिक  उपस्थित रहे।

शिविर व्यवस्था में प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुन्दलसर,गणेश सिंह बीका श्रीडूंगरगढ़,मांगू सिंह जोधासर, ओमपाल सिंह जोधासर,छोटूसिंह गुसाईंसर,करणीसिंह,संदीपसिंह पुंदलसर सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब