Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

मुख्य बाजार में बेक़री की दुकान पर मारपीट प्रकरण मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रविंद्र सिंह को किया गिरफ्तार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 अक्टूबर 2025

कस्बें के रानी बाजार घास मंडी रोड़  एक बेकरी की दुकान पर 2 जून को हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार घास मंडी स्थित एक बेकरी की दुकान पर सामान लेने पहुंचे संजय पुत्र गजराज नाई के साथ दुकानदार की कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान आरोपी ने संजय को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी रविंद्र सिंह राजपुरोहित पुत्र महावीर सिंह निवासी अजीतपुरा, थाना भिरानी, जिला हनुमानगढ़ (वर्तमान में तोलियासर निवासी) को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को कल न्यायालय में पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब