Menu
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ  |  यथास्थान पर रहेगा उपडाकघर: भाजपा देहात अध्यक्ष पंचारिया सरकार का लिखित आदेश लेकर पहुंचे धरनार्थियों के बीच, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बासौड़ा: शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,मांगी उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  11 मार्च 2026,बुधवार,बास्योड़ा (शीतला अष्टमी)की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

शुभीदेवी तातेड़ की मृत्यु के बाद नेत्रदान कर दो अंधेरी जिंदगी को दी रोशनी, तेपयु ने परिवार का जताया आभार

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 अक्टूबर 2025

मृत्यु के बाद भी करें जीवन का प्रकाश – नेत्रदान है सच्चा मानवता का प्रयास।”इस को चरितार्थ करते हुए कस्बें के आडसर बास निवासी  83 वर्षीय  श्रद्धा की प्रतिमूर्ति शुभीदेवी तातेड़, दिवंगत सम्पतमल तातेड़ के निधन  के  पश्चात उनके परिवारजनों ने महान मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए, स्वर्गीय शुभीदेवी तातेड़  के नेत्रदान का निर्णय लिया। यह पुण्य कार्य आई बैंक, प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदारशहर के माध्यम से संपन्न हुआ।इसमे तेरापंथ परिषद का  विशेष सहयोग रहा। परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू  एवं सहमंत्री सुमित बरड़िया ने परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। परिवार के सदस्य  राजकुमार-सरितादेवी, मनोज कुमार-रेखादेवी, राकेश कुमार-बबीतादेवी, दीपक कुमार-मधुदेवी ने सहमति दी। इस पुण्य कार्य के संयोजक रहे अशोक झाबक रहे।जबकि अभातेयुप नेत्रदान राज्य प्रभारी रोशन नाहर मार्गदर्शन दिया।इस नेत्रदान के माध्यम से दो व्यक्तियों को नई दृष्टि प्रदान होगी। तेरापंथ युवक परिषद के  रतनलाल गंग, मालजी तातेड़, दीपांशु तातेड़, सहित अनेक  समाजजन उपस्थित रहे। तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ अनेकों समाज सेवा आयामों में सक्रिय है,  परिषद ने इस दिव्य कार्य के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को  साधुवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब