Menu
कोटासर श्री करणी गौशाला में आज शीतला अष्टमी पर सामूहिक रूप से  मूंग चूरी का विशाल भंडारा गौवंश को किया समर्पित  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, समाज हित मे उठाई मांगे,सैन जयंती समारोह में आने का किया आग्रह  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ  |  यथास्थान पर रहेगा उपडाकघर: भाजपा देहात अध्यक्ष पंचारिया सरकार का लिखित आदेश लेकर पहुंचे धरनार्थियों के बीच, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बासौड़ा: शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,मांगी उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं  | 

दीपोत्सव पर एक जरूरतमंद परिवार को मिला आशियाना सेवाभावी युवाओं ने दिया उपहार

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 अक्टूबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास मे एक गरीब असहाय मजबूर परिवार जिनके पास रहने के लिए अपना  आशियाना नही था कल सबसे बड़े त्योहार दीपावली से पहले यह सपना सोशल मीडिया व सक्रिय युवाओं द्वारा पूरा हो गया गौसेवक आनंद जोशी ने बताया कि कालुबास के इस परिवार के पास  रहने के लिए घर नही था और परिवार क़ा कमाने वाला एकमात्र सदस्य भी अनेक बीमारियों से जूझ रहा  ऐसे मे सेवाभावी युवा भरत जोशी  ने दो महीने पहले सोशल मिडिया पर अपने पेज के माध्यम से आम नागरिको से सहायता की अपील की और इनके साथ गौ सेवक आनंद जोशी ने भी सोशल मिडिया के द्वारा लोगो से सहायता की अपील की और देखते ही देखते अनेक लोगो ने  इस नेक कार्य मे दिल खोलकर साथ दिया जिससे जरूरत मंद परिवार को दो कमरा बनाकर रविवार को  नर नारायण संस्थान अध्यक्ष सुषमा श्याम करनानी के द्वारा उद्घाटन कर परिवार को नया घर सपुर्द किया

गोसेवक आनंद जोशी ने बताया की ऐसे युवा अगर हर गांव कस्बे मे सेवाकारय की पहल करे तो बहुत से गरीब परिवारों का भला हो जाए सभी युवाओं के  इस नेक  सेवा भावी कार्य के लिए लोगो ने सराहनीय पहल बताते हुए खूब  प्रशंसा की बता देवें इस परिवार को राशन खर्च भी नर नारायण सेवा संस्थान के द्वारा वहन किया जाता है। इस शुभकार्य पर श्री डूंगरगढ़ के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। परिवार के लोगो ने संस्थान व युवाओं का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब