Menu
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल आयेंगे बीकानेर, माचरा ने की मुलाकात।  |  कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

दुःखद खबर विधायक सारस्वत की बहन का का निधन परिवार में छाई शोक की लहर।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20अक्टूबर 2025

रोशनी के पर्व दीपावली के बीच गुसाईंसर बड़ा गांव में दुख और शोक का माहौल छा गया। श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत की छोटी बहन दुर्गादेवी (65) का रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्गादेवी अपने पीहर गुसाईंसर बड़ा आई हुई थीं और खेत में थ्रेसर से ग्वार निकालने में मदद कर रही थीं। इसी दौरान उनके चेहरे पर बंधा स्कार्फ अचानक थ्रेसर के पंखे में फंस गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनका ससुराल रतनगढ़ के निकट गांव लधासर में है, जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हादसे से सारस्वत परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। दीपावली की खुशियों पर मानो ग्रहण लग गया है। गांव और आसपास के लोग पीडि़त परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब